महासमुन्द
महासमुंद, 4 मई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल महासमुंद ने सिटी कोतवाली महासमुंद में टीआई राजीव नाहर से मिलकर नगर के अंदर अलग-अलग स्थानों में विशेष कर धार्मिक स्थलों में उन्माद फैलाने एवं मंदिरों-स्कूल परिसरों के आसपास बिरयानी केंद्र संचालित होंने के संबंध में टी आई महासमुंद को पत्र सौंपा है। इन्होंने कहा है कि उन्मादी तत्व इन स्थानों अराजकता फैलाते हैं और मना करने पर मारपीट भी करते हैं। अत: ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो और उनकी गुमटियां स्थानांतरित करें।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल महासमुंद ने सिटी कोतवाली महासमुंद में टीआई राजीव नाहर से मिलकर नगर के अंदर अलग-अलग स्थान में विशेष कर धार्मिक स्थलों में उन्माद फैलाने एवं मंदिरों एवं स्कूल परिसर के आसपास बिरयानी केंद्र संचालित होंने के संबंध में टी आई महासमुंद को पत्र सौंपा। इस दौरान विशेष कर बताया गया कि वार्ड क्रमांक 13 में गुरुद्वारा के पीछे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में अनावश्यक कब्जा कर मन्दिर के पुजारी को धमकाया जा रहा है व जाति विशेष को आगे कर माहौल खराब किया जा रहा है। वहां के जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाकर पुजारी को फं साने की धमकी दी जा रही है। सिटी कोतवाली के पास स्थित मंदिर के पुजारी को फंसाने के लिए भी फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इसी तरह नयापारा वार्ड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर में पूजा के दौरान विशेष समुदाय के युवक द्वारा पंटित को गाली गलौज कर मंदिर को तोडऩे की धमकी दी गई। शहर में कई मंदिरों एवं स्कूल परिसरों के आसपास मटन, बिरयानी की दुकानें संचालित हैं। इन्हें हटाने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर टी आई महासमुंद को पत्र सौंपा गया। इस दौरान अखिलेश लूनिया, हर्षवर्धन चंद्राकर, चंद्रबदन मिश्रा, अश्वनी शर्मा, रामेश्वर पांडे, कान्हा प्रधान, गुड्डा सिन्हा, सुमन सेंदरे, रामेश्वर गोलू साहू,चंदन नेताम, राकेश साहू एवं अन्य उपस्थित थे।


