महासमुन्द

दूधिया रोशनी से जगमगाया महासमुंद
03-May-2026 8:17 PM
दूधिया रोशनी से जगमगाया महासमुंद

स्ट्रीट लाइट का विधायक-नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 मई। जिला मुख्यालय के विभिन्न सडक़ें अब दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू केे जन्मदिन 1 मई 2026 को शहर के विभिन्न मार्गों में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के साथ किया।

नगर के लोहिया चौक से पिटियाझर, गुलशन चौक से अयोध्या नगर, सुभाष नगर मंडी गेट से नया रावण भांठा, पिटियाझर से दलदली रोड नयापारा में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नपा उपाध्यक्ष एवं सभापतियों व पार्षदों की उपस्थिति में किया। इस दौरान वार्डवासियों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि नगर के विभिन्न मार्गों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में रात में अंधेरे की वजह से नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब उक्त सभी मार्गों में स्ट्रीट लाइट लगने से स्थानीय निवासियों को आराम से आवागमन करने में सुविधा मिलेगी।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने इसे नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए बड़ा कदम बताया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि हमारा प्रयास है कि शहर वासियों को एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। स्ट्रीट लाइटों का यह कार्य उसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। स्ट्रीट लाइट की सौगात मिलने पर स्थानीय निवासियों ने इस कार्य की सराहना की है।

नागरिकों कहना है कि पहले अंधेरे में सडक़ पर चलना जोखिम भरा होता था। खासकर सुबह वॉकिंग में जाने वालों को परेशानियां होती थी। अब लाइटें लग जाने के बाद लोग बेझिझक मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए निकल सकते हैं। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति जय देवांगन, गुलश साहू, ईश्वरी भोई, ज्योति चंद्राकर, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, शुभ्रा शर्मा, सुनैना ठाकुर, भारती चंद्राकर, ओमिन कागजी, धनेश्वरी सोनवानी, चंद्रशेखर बेलदार, मुस्ताक खान विक्की, हाफिज कुरैशी,  मुन्ना देवार, नीरज चंद्राकर, धनेंद्र विक्की चंद्राकर, राहुल आवड़े, माखन यादव सहित लोक निर्माण विभाग उप अभियंता हेमंत पिस्दा, विद्युत प्रभारी सीताराम तेलक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट