दुर्ग

खम्हरिया में विकासखंड स्तर खेल स्पर्धा
08-Feb-2025 3:49 PM
खम्हरिया में विकासखंड स्तर खेल स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 फरवरी। खेलगांव खम्हरिया में नेहरू केंद्र दुर्ग एवं संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चर संगठन खम्हरिया द्वारा विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णा साहू अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी थे। अध्यक्षता  बी.आर. साहू  अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी ने की। विशेष अतिथि के रूप में लोकनाथ साहू अध्यक्ष साहू समाज खम्हरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में खम्हरिया, धनोरा, हनोदा, उतई, दुर्ग, उमरपोटी, पुरई, निकुम से कुल 120 महिला-पुरुष बालक-बालिका युवा मंडल, महिला मंडल के खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों कबड्डी, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, गोला एवं तवा फेंक की प्रतियोगिता में भाग लिया। यह आयोजन नितिन शर्मा जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र दुर्ग एवं आयोजन प्रभारी बालकदास डहरे  के  निर्देशन में हुआ। नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के  आशीष मलिक (एमटीएस) निर्णायकों  भरतलाल ताम्रकार, तरुण कुमार यादव, जानवी चंद्राकर, बिसौहा राम साहू, किसन साहू, राकेश कुमार यादव द्वारा सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न कराया। प्रतियोगिता के कबड्डी पुरुष वर्ग में प्रथम जय मां शीतला क्लब उतई, द्वितीय संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन खेलगांव खम्हरिया, रस्साकसी महिला वर्ग प्रथम उमरपोटी, द्वितीय संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन खम्हरिया 100 मी.दौड़ पुरूष वर्ग प्रथम नवीन यदु (निकुम), द्वितीय टुकेश्वर सागर (धनोरा), तृतीय झम्मन यादव (धनोरा)100 मीटर महिला वर्ग प्रथम किरण  किरण यादव (निकुम), द्वितीय पदमा साहू (पुरई), तृतीय खुशी साहू (खम्हरिया), गोला फेंक पुरुष वर्ग प्रथम मोनेश निषाद, द्वितीय मनीष (पुरई), तृतीय रामेश्वर (धनोरा), गोला फेंक महिला वर्ग प्रथम पदमा साहू (पुरई), द्वितीय ललित कोसरे (उमरपोटी) तृतीय तेजल मरकाम, तवा फेंक पुरुष वर्ग प्रथम समीर देशलहरे (खम्हरिया), टुकेश्वर सागरवंशी (धनोरा), हिमांशु टंडन (खम्हरिया), तवा फेंक महिला वर्ग प्रथम तेजल (आदर्श नगर उतई), द्वितीय ललिता उमरपोटी,  तृतीय रंजना कुर्रे (खम्हरिया) आयोजन में संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन खेलगांव खम्हरिया के समस्त सदस्यगण पदाधिकारीगण  तरुण देशमुख लिवेंद्र चंद्राकर, मोनेश निषाद, हिमांशु टंडन, मोना साहू, टीकम निषाद, कुंदन साहू, आकाश साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अन्य पोस्ट