दुर्ग

राशन व्यवस्था फेल, जनता की मांग पर पहुंचे अरूण वोरा
24-Apr-2026 5:14 PM
राशन व्यवस्था फेल, जनता की मांग पर पहुंचे अरूण वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 अप्रैल। तपती गर्मी और बढ़ती परेशानियों के बीच, पूर्व वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सीधे जनता के बीच पहुंचे। वार्ड 3, 4, 52 (बोरसी) और 56 (बघेरा) में राशन दुकानों पर चावल की गंभीर कमी की शिकायत मिलते ही वे स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी (43-45 डिग्री) में लोग राशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस पर वोरा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या का समाधान तत्काल सुनिश्चित किया जाए। राशन दुकानदारों ने भी गंभीर स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग शहर, भिलाई एवं दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों की कुल लगभग 327 राशन दुकानों में पिछले तीन महीनों से आपूर्ति बाधित है। यह व्यापक समस्या शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।


अन्य पोस्ट