धमतरी

बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, ओडिशा के दो की मौत
08-Feb-2025 2:04 PM
बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, ओडिशा के दो की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 फरवरी।
ओडिशा से लौटते बाइक सवार 2 युवकों को नगरी रोड में अज्ञात वाहन ने टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। हादसा 7 फरवरी की देर-शाम करीब 5.30 बजे यह सडक़ हादसा केरेगांव थाना क्षेत्र के बनरौद मोड़ के पास हुई।

ओडिशा के महुआकोट निवासी कुंजलाल देवांगन अपने साथी मनमोहन सिंह गोंड़ के साथ किसी काम से धमतरी आए थे। दोनों बाइक से वापस ओडिशा लौट रहे थे, तभी सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। दुर्घटना में बाइक समेत सवार दोनों युवक सडक़ किनारे गिरे। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। 

सूचना पर केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के जेब में रखे मोबाइल से बात कर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया कि दोनों युवक कुंदई थाना क्षेत्र के महुआकोट (ओडिशा) के निवासी थे। 

सामने से टक्कर मारने वाला चारपहिया वाहन फरार है। हाइवे पेट्रोलिंग वाहन से दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजन धमतरी के लिए रवाना हो गए है।
 


अन्य पोस्ट