दुर्ग

मूलभूत सुविधाओं को बेहतरीन करेंगे-सरोज
07-Feb-2025 3:07 PM
मूलभूत सुविधाओं को  बेहतरीन करेंगे-सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 फरवरी। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अटल विश्वास पत्र जारी किया। इस दौरान संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल भी उपस्थित थे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में महापौर चुनाव जो प्रत्यक्ष प्रणाली से होता था उसे बदल दिया था जिसे भाजपा ने फिर लागू कर अपने घोषणा पत्र में किए एक वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने पर भरोसा नहीं था जिसके चलते ही प्रत्यक्ष प्रणाली को समाप्त किया गया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला था। इसी की वजह से विधानसभा चुनाव में हार मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में रुझान है और सभी 10 निगम में बीजेपी जीत रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतरीन करने का कार्य किया जाएगा। नजूल भूमि पर जितने भी पट्टाधारक हैं उन्हें भूमि का स्वामी बनाया जाएगा। इसी प्रकार संपत्ति कर भुगतान में छूट दी जाएगी। महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं को ढाई लाख रुपए तक ऋण देने का वादा किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि निगम के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार का ही बोलबाला रहा है। नगरीय निकाय में भाजपा की जीत होने के बाद निगम की दिशा और दशा में परिवर्तन नजर आएगा। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news