बीजापुर
चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका
02-Feb-2025 12:03 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
100 से ज्यादा कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 1 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो गये।
जानकारी में मुताबिक शनिवार को भाजपा नीति रीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बीजापुर भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बीजापुर ब्लॉक के जैतालुर पेद्दाकोडेपाल व भोपालपटनम ब्लाक संगमपल्ली व मद्देड़ के कांग्रेस छोडक़र आये कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इधर, ठीक चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो जाने से इसका असर आगामी दिनों में होने वाले चुनाव पर दिख सकता हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे