‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 जनवरी। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम सभी विभागो, जोन कार्यालयों से कर्मचारियो की जानकारी मंगाई। उसके पश्चात पूर्व जारी आदेश में आशिक संशोधन करते हुए नगर निगम भिलाई में कार्यरत 42 नियमित सफाई कर्मचारियों को उद्यानों की साफ-सफाई, रखरखाव, पानी डालने आदि कार्यों हेतु उद्यान विभाग में पदस्थापित किये गये। इसमें से 17 कर्मचारी मुख्य कार्यालय, 4 जोन-1 नेहरू नगर, 2 जोन-2 वैशाली नगर, 7 जोन-3 मदर टेरेस नगर, 2 जोन-4 शिवाजी नगर खुर्सीपार एवं 10 कर्मचारी जोन-5 सेक्टर 6 से लेकर उद्यान विभाग में पदस्थ किये गये। सभी कर्मचारियो का मूल पद सफाई कामगार है। ये मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के विभिन्न कार्यो में संलग्न थे।
नगर निगम भिलाई में प्रमुख रूप से 150 से अधिक उद्यान है। जिसकी साफ-सफाई, रखरखाव, पानी डालना, व्यवस्थित रखना, खाद डालना, झाडिय़ो की कटाई-छटाई करना आदि प्रमुख कार्य है। इन्ही सभी के माध्यम से ही उद्यानों को साफ-सुथरा, सुन्दर एवं हरा-भरा रखा जा सकता है। आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को निर्देशित किये है कि इन कर्मचारियो के माध्यम से उद्यानों को व्यवस्थित किया जाए, उसकी मानिटरिंग भी की जाए। पांचो जोन आयुक्त को भी निर्देश किये है कि सभी उद्यानों में पानी, पाईप एवं लाईट की व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए। बिना पानी के उद्यानों को हरा-भरा नहीं रखा जा सकता है। किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो आयुक्त के संज्ञान में लाए उसे यथा संभव पूर्ण किया जाएगा।