दुर्ग

खड़ी ई रिक्क्षा को अज्ञात कार चालक ने मारी टक्कर
12-Sep-2025 8:20 PM
 खड़ी ई रिक्क्षा को अज्ञात कार चालक ने मारी टक्कर

दुर्ग, 12 सितंबर। रोड के किनारे ई रिक्शा खड़ी कर सवारी का इंतजार करना प्रार्थी को भारी पड़ गया। अज्ञात कार चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा में बैठे प्रार्थी को चोटे आई वहीं रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि दीपक टाटी रुवा बांधा भिलाई निवासी है। वह ई रिक्शा चलाता है।  दोपहर लगभग 3 बजे ग्राम धनोरा रोड यादव कांप्लेक्स के पास ओयो होटल के सामने उसने अपनी ई रिक्शा को खड़ी किया था और सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान धनोरा शराब भट्टी की ओर से अज्ञात कार चालक अपनी कार को तेज रफ्तार से लाया और प्रार्थी की ई रिक्शा को सामने से टक्कर मार दिया था।


अन्य पोस्ट