धमतरी

24 घंटे में आवारा कुत्तों ने 10 लोगों को काटा
14-Jan-2025 3:07 PM
24 घंटे में आवारा कुत्तों  ने 10 लोगों को काटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 14 जनवरी। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। 24 घंटे में 10 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। घायलों को जिला अस्पताल में एंटी रैबीज लगाया गया। इसके बावजूद शहर में नगर निगम आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। 24 घंटे में रविवार और सोमवार को आवारा कुत्तों के आतंक से राहगीर परेशान हैं।

सोमवार को आवारा कुत्तों ने पिन्टू साहू (24) खरतुली, गरिमा साहू (43) भोथली को काट लिया। इसके पहले 12 जनवरी को प्रियांश सिन्हा (19) हटकेशर, गियांश साहू (3) रुद्री, हंसप्रीत (14), कनिष्ठ कुमार (15) ब्राह्मणपारा, भानबाई (70) कंडेल, अहिल्या बाई (30) आमापारा, मोहम्मद रेहान (16) सोरिद नगर, विकास ध्रुव (25) नयापारा को काटा था। इस तरह दो दिन में 10 लोगों को काट लिया है। विडंबना है कि धमतरी के सभी 40 वार्डों में इन दिनों आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। बस्तियों मे चिकन-मटन दुकानों के आसपास, इतवारी बाजार, गोल बाजार, रामबाग बाजार, टुरी हटरी रिसाईपारा के साथ ही जिला अस्पताल क्षेत्र में आवारा कुत्तों का जमघट लगा रहता है। दानीटोला, मकेश्वर वार्ड, महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर, साल्हेवार पारा, आमापारा आदि वार्डों में कुत्तों के सडक़ों में मंडराने से लोगों को परेशानी होती है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन निगम के अधिकारियों की निंद्रा नहीं टूट रही है। निगम में प्रशासक भी मौन साधे हुए हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news