सरगुजा

एनएच-343 का हाल बदहाल, चलना मुश्किल
13-Jan-2025 11:27 PM
एनएच-343 का हाल बदहाल, चलना मुश्किल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 13 जनवरी। सरगुजा से झारखंड को जोडऩे वाली अम्बिकापुर रामानुजगंज मुख्य सडक़ एनएच 343 की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को अब सडक़ पर चलना दूभर हो गया है। सडक़ पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

सबसे बुरा हाल अम्बिकापुर से पस्ता के बीच सडक़ की है, जहाँ सडक़ कम गड्ढे ज्यादा हंै। यहां आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 सरगुजा संभाग अंबिकापुर से होते हुए राजपुर ,बलरामपुर, रामानुजगंज होते हुए झारखंड को जाती है। इस सडक़ की हालत इतनी खराब है कि अंबिकापुर से राजपुर और राजपुर से बलरामपुर,रामानुजगंज सफर करने के लिए आम लोगों को कई बार सोचना पड़ता है।

इस मार्ग में इतने बड़े बड़े गड्डे हो चुके हैं कि इसमें चलना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इस मार्ग का इस्तेमाल करना लोगों के लिए मजबूरी भी है क्योंकि यही एक मार्ग है जो संभाग मुख्यालय और जिला मुख्यालय को जोड़ती है। इस क्षेत्र के लोग इसी मार्ग से बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर या बड़े शहरों को जाते हैं। यही मार्ग है जो इस क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय बलरामपुर और अन्य राज्य झारखंड को जोड़ती है। लेकिन इस मार्ग की हालत यह है कि इस मार्ग में सफर कर पाना लोगों के लिए अपना जीवन दाँव पर लगाने जैसा हो चुका है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news