सारंगढ़-बिलाईगढ़

गांजा संग 3 आरोपी बंदी
12-Jan-2025 9:20 PM
गांजा संग 3 आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 12 जनवरी। दस किलो गांजा समेत 3 आरोपियों को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 11 जनवरी की दोपहर करीब 12.50 बजे ग्राम कंचनपुर बेरियर मेन रोड पर मुखबिर की सूचना पर ओडिशा से कचनपुर सरिया होते डमरा जिला सक्ती की ओर जा रही एक सफेद रंग की कार सीजी 10 ईएम 1400 को घेराबंदी कर रोका गया।  वाहन में हेमानंद सोना उर्फ राजन सुना ओडिशा, देवा विश्वकर्मा बेमेतरा छत्तीसगढ़ सवार थे। कार के सीट पीछे एक गुप्त चेम्बर मिला, जिसकी तलाशी लेने पर 10 पैकेट हरा, सफेद प्लास्टिक पन्नी जो खाखी रंग के टेप से लपेटा हुआ के भीतर अवैध मादक पदार्थ गांजा  मिला।

 तौल करने पर 10 किलोग्राम गांजा कीमती करीब एक लाख रू. का होना पाया गया।

उक्त गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन, एक मोबाईल कुल कीमती 6,35,000 रू. को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

घटनास्थल से फरार आरोपी श्याम कुमार चौहान ग्राम परसी थाना मालखरौदा जिला सक्ति छत्तीसगढ़ भागने पर पीछा कर गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट