‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर , 9 जनवरी। जशपुर की परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राज्य की कमान संभालते ही जशपुर के कोने-कोने को मुख्यमार्ग से जोडऩे के लिए एक अभियान की तरह सडक़ निर्माण की मंजूरी मिलनी शुरू हो गई। कई सडक़ों का निर्माण शुरु भी कर दिया गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कांसाबेल विकासखंड में 7 करोड़ 28 लाख 97 हजार रूपए लागत से निर्मित होने वाली 4 सडक़ों सहित पुल-पुलिया निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
कांसाबेल में जिन सडक़ों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली, उनमें 01 करोड़ 59 लाख 34 हजार रूपए लागत के बगिया मेनरोड से राउतटोली पहुंच मार्ग लंबाई 1.20 किमी पुल-पुलिया सहित, 2 करोड़ 33 लाख, 97 हजार रूपए लागत के देवरी से हाईस्कूल पहुंच मार्ग लंबाई 2.40 किमी पुल-पुलिया सहित, 95 लाख 30 हजार रूपए लागत के एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल पहुंच मार्ग लंबाई 01 किमी पुल-पुलिया सहित और 2 करोड़ 40 लाख 36 हजार रूपए लागत के सूजीबहार से ढुढरूडांड पहुंच मार्ग लंबाई 2.10 किमी पुल-पुलिया का निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने हाल ही में सुशासन दिवस के अवसर पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के विकास के लिए लगभग 726.27 करोड़ रूपए की लागत के 172 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया था। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 660.33 करोड़ की लागत के 122 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।