सरगुजा

सामान्य सभा की बैठक में नारे लगाते हुए पहुंचे निगम के ठेका कर्मी
04-Dec-2024 10:30 PM
सामान्य सभा की बैठक में नारे लगाते हुए पहुंचे निगम के ठेका कर्मी

कहा- ठेका प्रथा समाप्त कर करें समायोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 4 दिसंबर। नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में मंगलवार से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल से नगर निगम के विभिन्न विभागों के काम का में प्रभाव पडऩा शुरू हो गया है। हड़ताल के दूसरे दिन सरगुजा सदन में आयोजित निगम की सामान्य सभा बैठक में प्लेसमेंट कमी नारे लगाते हुए सभा के अंदर घुस आए। कर्मचारियों ने निगम सभापति, महापौर सहित विपक्षी पार्षदों को भी ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि नगर निगम में लगभग साढ़े 4 सौ प्लेसमेंट कर्मचारियों कार्यरत है। अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्लेसमेंट कर्मचारियों ने कहा कि नगरीय निकायों से प्लेसमेंट ठेका प्रथा को समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों का निकायों में समायोजन किया जाना चाहिए। नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों को केंद्र से जारी न्यूनतम मजदूरी दर पर वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए। नारेबाजी कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं, सरकार उनके पक्ष में संवेदनशीलता पूर्वक निर्णय ले।

प्लेसमेंट कर्मचारियों ने यह कहा कि वर्तमान में अल्प मानदेय के चलते उन्हें जीविकोपार्जन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर अन्य जिम्मेदारियों में असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से नगर निगम के विभिन्न विभागों के कामकाज पर अब फर्क पडऩा शुरू हो गया है। नगर निगम के सफाई विभाग में लगभग सभी प्लेसमेंट कर्मी कार्यरत है। राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के ठेका कर्मचारी हड़ताल पर है कर्मचारियों की हड़ताल से राजस्व वसूली  सहित अन्य कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news