धमतरी

कांग्रेसियों ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
04-Dec-2024 6:11 PM
कांग्रेसियों ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 4 दिसंबर। सोसायटी में धान नहीं उठाने के कारण धान खरीदी में अव्यवस्था का जायजा लेने कांग्रेसी धान खरीदी केंन्द्र चलो अभियान चला रही है। जिसके तहत मंगलवार को दीपक बैज अध्यक्ष छ.ग. काग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कुरूद विधानसभा के भखारा तहसील के ग्राम-कोलियारी भखारा और कोसमर्रा के धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें धान का उठाव नही होने के कारण सोसायटी में जगह नही है। जिस कारण से किसान को धान बेचने में परेशानी हो रही हैं। धान खरीदी केन्द्र में किसानो को सही समय में टोकन नही मिल रही है एवं खरीदी केंन्द्र में साफ-सफाई एवं पोताई कि भी कमी पायी गई। सरकार का कहना है कि धान बेचने के बाद किसानों को दस हजार नगद देने का प्रावधान है, लेकिन धान खरीदी केन्द्र के समिति प्रबंधक का कहना है कि जब तक किसानो द्वारा बेचे हुए धान का पैसा उनके खाता में नहीं आएगा तब तक नगद दस हजार किसानों को नहीं दिया जाएगा। लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद ने प्रशासन से मांग है कि किसानों को धान बेचने के बाद नगद दस हजार राशि तत्काल दिया जाये। धान बेचने आये किसानों से भी पूछा गया कि उनका भी कहना है कि धान का उठाव नहीं होने के कारण बहुत परशानियों का समाना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद, गोविंद साहू सभापति जि.प. सदस्य धमतरी, भरत नाहर जिला उपाध्यक्ष, राजू साहू ब्लाक अध्यक्ष बिसौहा राम, होमेन्द साहू, मुकेश, हरिराम, विनोद साहू, संतोषी निषाद रामचंद साहू सरपंच बगदेही, संतोष साहू जनपद सदस्य, रूपचंद साहू, अमित, बनपेला, जयप्रकाश, रोहित, जयनरायण, गोपीकिशन, डोमार, अशोक, जि वराज, दीपक, विजेन्द्र एवं ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news