रायपुर

शबरी कल्याण आश्रम की छात्राओं ने राजभवन में मनाया असम-नागालैंड का स्थापना दिवस
03-Dec-2024 5:53 PM
 शबरी कल्याण आश्रम की छात्राओं ने राजभवन में मनाया असम-नागालैंड का स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से शबरी कल्याण आश्रम की छात्राओं ने भेंटकर उन्हें असम और नागालैण्ड राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी। केन्द्र सरकार के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत राजभवन में असम और नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया।  राज्यपाल ने इन राज्यों के लोगों को बधाई दी। रायपुर में वनवासी कल्याण परिसर द्वारा संचालित शबरी कल्याण आश्रम में पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा की लगभग 40 बालिकायें अपनी प?ाई कर रहीं हैं। इन बालिकाओं ने वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन मंत्री  रामनाथ कश्यप के साथ राजभवन पहुंॅचकर राज्यपाल श्री डेका से भेंट की। इस अवसर पर इन बालिकाओं ने पूर्वोत्तर राज्यों की लोक कला और लोक नृत्यों का प्रस्तुती भी दी।

कार्यक्रम को प्रमुख सचिव अजाजजा कल्याण  सोनमणि बोरा और नागालैंड की प्रतिनिधि सुश्री संगमाई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व  सांसद  नत्थूभाई पटेल, राज्यपाल के सचिव  यशंवत कुमार, राजभवन के अन्य अधिकारी, रायपुर महानगर वनवासी कल्याण आश्रम की श्रीमती संगीता चौबे तथा दोनों राज्यों के प्रतिनिधिगण ब?ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news