रायपुर

बजट महज छलावा- भरत देवांगन
27-Feb-2026 4:15 PM
बजट महज छलावा- भरत देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 27 फरवरी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष भरत देवांगन ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बजट में युवाओं को छला गया है। नई नौकरी के भी लिए भी कोई रोड मैप नहीं है, कर्मचारी जगत भी हताश है। किसानों के लिए भी कोई नवीन योजना नहीं बनाई गई है। नौकरी के नए अवसर नहीं मिल पाएंगे। युवा  छले गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य जिस तरह से आज युवा बनकर उभरा है, उस दृष्टिकोण से युवा सपनों पर ग्रहण लग गया है। यह बजट महज एक छलावा साबित हो रहा है।


अन्य पोस्ट