रायपुर

आरक्षक की पत्नी से पौने दो लाख की ठगी
26-Feb-2026 7:32 PM
आरक्षक की पत्नी से पौने दो लाख की ठगी

रायपुर, 26 फरवरी। राजधनी में आरक्षक की पत्नी के साथ आनलाईन  ठगी का मामला सामने आया है। किसी अज्ञाम फोन धारक ने महिला को वॉटसअप पर घर बैठे मार्केटिंग और इंजीनियरिंग का झांसा देकर उसके पोस्ट ऑफिस बैंक खाता से 1.89 लाख ले लिए। इसकी शिकायत आरक्षक मुकेश कुमार साहू ने सिविल लाईन थाना में दर्ज कराई है।

 उसने  पुलिस को बताया कि वह  ग्राम बम्हनी चारभाठा  छुरिया जिला राजनांदगांव का निवासी है। वर्तमान में आरक्षक के पद पर सिविल लाईन में पीएसओ डयूटी पर कार्यरत है। 30 दिसम्बर  से 9 फरवरी 2026 के बीच उसकी पत्नी अंगेश्वरी साहू के मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात वाट्सअप नंबर के धारक ने मैसेज आया था। जिसमें अज्ञात ने आनलाईन मार्केटिंग और इंजीनियरिंग की बात कही। इस पर उसकी पत्नी अज्ञात के झांसे में आ गई। और उसके कहेनुसार अपना बैंक एकाउंट नम्बर और अन्य जानकारी उसे दे दी। जिसके बाद उसके पोस्ट ऑफिस बैंक खाता से अलग-अलग किस्तों में 1.89 लाख रूपए कट गए। पैसा कटने का मैसेज आने पर उसने सारी बात मुकेश को बताई। जिसके बाद ठगी होने के शक में मुकेश ने सिविल लाईन थाना जाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर ठगी का अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। बताए गए मोबाइन नम्बर और खातों की जानकारी लेकर आरोपी की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट