सारंगढ़-बिलाईगढ़

4755 किसानों ने बेचा 20912 मि.टन धान
30-Nov-2024 2:21 PM
4755 किसानों ने बेचा 20912 मि.टन धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 30 नवंबर। जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ 27 नवंबर 2024 की स्थिति में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 65 प्राथमिक कृषि साख समितियों के 86 उपार्जन केंद्रों में 27 नवंबर को 4755 किसानों से 20912.64 मैट्रिक क्विंटल धान खरीदी किया गया। लक्ष्य के विरुद्ध 9541.12 मोटा धान, 6.04 पतला धान, 11365.48 सरना धान मैट्रिक क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने प्रेस को बताया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 89548 पंजीकृत किसान हैं, जिसके 4755 धान विक्रय करने वाले किसानों के रकबा 4030.19 हेक्टेयर में उपजे हुए धान का विक्रय बुधवार को किया है। अभी तक 5.31त्न कृषकों ने धान विक्रय किया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news