कोण्डागांव

संविधान की सुरक्षा और सम्मान करना हर भारतवासी का कर्तव्य
26-Nov-2024 10:00 PM
संविधान की सुरक्षा और सम्मान करना हर भारतवासी का कर्तव्य

 संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 26 नवंबर। मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा के समक्ष सर्व अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग , पिछड़ा वर्ग एवं  धार्मिक अल्पसंख्यक  समाज के तत्वावधान में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि  जसकेतु  उसेंडी, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोडागांव, कार्यक्रम  अध्यक्षता धंसराज  टंडन, अध्यक्ष सर्व अनुसूचित जाति वर्ग , विशिष्ट तिथि श्री एम डी बघेल ,संरक्षक अनुसूचित जाति वर्ग, नीलकंठ शार्दुल, संरक्षक पिछड़ा वर्ग , दीपेश अरोरा जिला अध्यक्ष भाजपा , सीएल  मेश्राम जिला अध्यक्ष बौद्ध समाज, लखमू राम टंडन प्रधान संयोजक  सतनामी समाज, शीतल कोराम मुख्य सलाहकार अनुसूचित जाति वर्ग ,एस आर सोरी ,सचिव एसटी एससी ओबीसी मूलनिवासी समाज, शंकर विश्वकर्मा सदस्य लोह बोर्ड , सुखदेव सिंह सिख समाज, तरुण गोलछा पार्षद,  यतीद्र सलाम ब्लॉक अध्यक्ष एसटीएससी मूलनिवासी समाज, तरुण नाग  उत्कल समाज सचिव, सुश्री गुनमती नायक पूर्व पार्षद ,दिनेश डे  मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोंडागांव उसेंडी  एसडीओ लोक निर्माण विभाग,   सौरभ उपाध्याय थाना प्रभारी कोंडागांव, सूरज मतलाम, एसटीएससी मूलनिवासी कोषाध्यक्ष, हृदय लाल मंडावी शिक्षक ,वीरेंद्र बघेल जिला अध्यक्ष अदकुरी गांडा समाज युवा, मोहन नाग कोषाध्यक्ष सर्व अनुसूचित जाति वर्ग, भागवत चतुर्वेदी अध्यक्ष सतनामी समाज लांजोड़ा, अमन सागर ,सुरेंद्र बंजारे ,विशाल बंजारे  अन्य सभी गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित रहे।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब के चरणों पर फूल अर्पित गए, तत्पश्चात मुख्य अतिथि जसकेतु उसेंडी ने भारत की संविधान का उद्देशिका का पठन का संकल्प कराया, सभी उपस्थित जनों ने उद्देशिका को दोहराया गया

उद्देशिका पठन के पश्चात सभी अतिथियों ने उद्बोधन दिया। सबने कहा -हमारा भारत का संविधान पवित्र है। संविधान की बदौलत ही हम सभी धर्म, समुदाय, पंथ  में समानता और भाईचारा है। संविधान का हर कीमत पर सुरक्षा और सम्मान करना पूरे भारतवासी का कर्तव्य व जिम्मेदारी है। राष्ट्र की एकता अखंडता संविधान के बदौलत सुनिश्चित है।अतिथियों ने कहा- हमारे देश के गांव में रहने वाले लोगों तक संविधान की पुस्तक पहुंचना है, जिससे हभारत की कानून की जानकारी होना चाहिए।

 मुख्य अतिथि  जसकेतु उसेंडी ने  कहा  कि कोंडागांव नगर में सभी समाज के द्वारा संविधान दिवस मनाते आ रहे हैं। संविधान है तब हम सब सुरक्षित हैं। संविधान ने धर्मनिरपेक्ष एवं सभी वर्गों को समान अधिकार दिए हैं। संविधान की बदौलत सुरक्षित हैं। आभार प्रदर्शन धंसराज टंडन अध्यक्ष सर्व  अनुसूचित जाति वर्ग, एवं कार्यक्रम का संचालन रमाकांत महाजन अध्यक्ष बौद्ध समाज ने किया।


अन्य पोस्ट