कोण्डागांव
कोंडागांव, 19 अप्रैल। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय ने किशोर न्याय बोर्ड कोंडागांव का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों की स्थिति, बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा न्यायिक प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। सचिव ने कर्मचारियों से जानकारी ली और अभिलेखों का अवलोकन किया।
उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही किशोरों के हितों की सुरक्षा, पुनर्वास और परामर्श सेवाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। किशोरों को विधिक सहायता और अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान बोर्ड परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया और स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।


