कोण्डागांव
गांव में सडक़ किनारे दिखा मगरमच्छ
19-Apr-2026 8:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 19 अप्रैल। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम बावड़ी बाजार के पास शनिवार रात एक मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को रात करीब 10 बजे सडक़ किनारे मगरमच्छ को देख स्थानीय लोग चौंक गए। देखते ही देखते मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बताया जा रहा है कि पास की नदी से भटककर यह मगरमच्छ भोजन की तलाश में गांव की ओर आ गया था। लंबे समय बाद इस तरह का दृश्य देखने को मिलने से लोगों में उत्सुकता और खुशी दोनों देखने को मिली।
हालांकि ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए दूरी बनाए रखी। घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है, ताकि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास में वापस भेजा जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


