कोण्डागांव
जुआ खेला रहे दो गिरफ्तार, नगदी - सामान जब्त
17-Apr-2026 10:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 अप्रैल। कोण्डागांव जिले के थाना माकड़ी पुलिस ने जुआ खिलाने के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्राम हीरापुर के मेला स्थल के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों—फरसराम महावीर (निवासी उड़ीदगांव) और रोबीराम नेताम (निवासी सोड़मा)—को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1850 रुपये नकद, झंडामुंडा चार्ट, खुडख़ुडिय़ा गोटा और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


