कोण्डागांव

संघर्ष के प्रतीक लाल झंडा लेकर सीपीआई पहुंची गांवों में
18-Apr-2026 9:49 PM
संघर्ष के प्रतीक लाल झंडा लेकर सीपीआई पहुंची गांवों में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 18 अप्रैल। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) की जिला परिषद कोंडागांव ने 17 अप्रैल को कोंडागांव और माकड़ी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी के साथ जुडऩे की अपील की।

पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों से चिपावंड, मालगांव, अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली, नेवरा, छतोड़ी, सोहंगा, बेड़ागांव, हिरलाभाट, आंगाकोना, अनंतपुर, गुमड़ी और एरला सहित कई गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को स्थानीय समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी के साथ रहने का संदेश दिया।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को सीपीआई के 100 वर्ष पूरे होने के बाद से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में यह यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न गांवों से होते हुए एरला में समाप्त हुई।

इस दौरान राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य तिलक पांडे के निर्देश पर जिला सचिव शैलेश, सहायक सचिव दिनेश, जयप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट