मुंगेली

पालिकाध्यक्ष ने दी ओणम की बधाई
16-Sep-2024 2:57 PM
पालिकाध्यक्ष ने दी ओणम की बधाई

महासमुंद,16 सितंबर। रविवार को ओणम पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग शहर में निवासरत मलियाली समाजजनों के घरों पर पर्व की बधाई देने के लिए पहुंची। कहा कि महासमुंद के नवनिर्माण में मलियाली समाज के लोगों का अभूतपूर्व योगदान रहा है और हमेशा रहेगा।  

उन्होंने कहा कि ओणम पर्व शहर के समृद्धि का प्रतीक है। श्रीमती महिलांग ने एम आर विश्वनाथन, जेम्स जॉन, शाजी नायर, सुषमा पाणिकर और शोभा मोहन के घर पहुंच उन्हें ओणम की बधाई दी।

 


अन्य पोस्ट