महासमुन्द

कोसरंगी-अचानकपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति
26-Nov-2021 6:12 PM
कोसरंगी-अचानकपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति

महासमुंद, 26 नवंबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का प्रयास रंग लाया है। आज राज्य शासन ने कोसरंगी और अचानकपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने की अनुमति दी है। अब तक संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में छह स्थानों पर नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति मिल चुकी है। जिस पर किसानों ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात कर कोसरंगी व अचानकपुर में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर मुलाकात की थी। जिस पर कल गुरूवार को राज्य शासन ने दोनों स्थानों पर नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति दी है। इसके पूर्व संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के प्रयास से इस वित्त्तीय वर्ष में अछोला और डुमरपाली ढांक में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने की अनुमति मिली है। इसके पूर्व गत वर्ष ब?गांव व सराईपाली झलप में भी धान खरीदी की अनुमति मिली थी।
 


अन्य पोस्ट