महासमुन्द
कॉलेज में स्पोकन इंग्लिश कोर्स
19-Apr-2026 10:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के भाषा कौशल के विकास हेतु स्पोकन इंग्लिश कोर्स का सफल आयोजन किया गया। यहां इंग्लिश एंड सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के समापन सत्र में नि:शुल्क स्पोकन इंग्लिश कोर्स के विशेषज्ञ डॉ. एकता लंगेह, प्राचार्य प्रोफेसर करुणा दुबे, कला संकाय प्रभारी डॉ.रीता पाण्डेय, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी आशुतोष पुरी गोस्वामी, सहायक प्राध्यापक पूजा यादव मंचस्थ थे। इस कार्यक्रम विद्यार्थियों ने भाषा में कौशल प्राप्त किया। हेमा रॉय, शुभम निषाद, प्रखर साहू, इतवारी उगरे, काजल शर्मा ने स्पोकन इंग्लिश क्लासेस के अपने अनुभव साझा किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


