महासमुन्द

गर्मी में रसीले फलों और हरी सब्जियों की मांग बढ़ी
20-Apr-2026 7:44 PM
गर्मी में रसीले फलों और हरी सब्जियों की मांग बढ़ी

महासमुंद, 20 अप्रैल। गर्मी के मौसम में बाजार में रसीले फलों और हरी सब्जियों की मांग बढ़ गई है। गाजर का रंग बदल गया है, लेकिन स्वाद बना हुआ है और यह 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। खेड़ा (जरी) मुलायम और हरे पत्तों से लदा हुआ है और 20 रुपए प्रति किलो में उपलब्ध है। मीठे खुशबूदार खरबूज 30 रुपए प्रति किलो में हाथों हाथ बिक रहा है। कटहल 30 रुपए प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है। खट्टे-मीठे गूदेदार आम (आजकल अचारी) 40 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में उपलब्ध है। कई घरों में इसका मीठा अचार भी बनाया जा रहा है। घरों में आजकल कटहल की सब्जी पसंद की जा रही है।


अन्य पोस्ट