महासमुन्द

सतनाम सिंह चावला का निधन
19-Apr-2026 11:26 PM
सतनाम सिंह चावला का निधन

महासमुंद,19 अप्रैल। शहर के वार्ड क्रमांक 13 गुरुनानक वार्ड निवासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के महामंत्री सतनाम सिंह चावला (50 वर्ष)का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार मित्रों एवं कांग्रेसजनों में शोक की लहर फैल गई। उनका रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। अंतिम संस्कार भलेसर मार्ग मुक्तिधाम में किया गया। वे सुरजीत सिंह चावला के पुत्र, गुरुनाम सिंह, स्वर्ण सिंह एवं अधिवक्ता जगजीत सिंह टिंके चावला के भाई थे। उनके निधन पर कांग्रेस पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा वार्डवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक एवं नगरवासी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट