महासमुन्द

स्कूल प्रांगण में रोपे पौधे
28-Sep-2021 4:44 PM
स्कूल प्रांगण में रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी झलप-पटेवा, मण्डल के शक्तिकेन्द्र बावनकेरा के ग्राम फुलवारी स्कूल प्रांगण में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया। 
ग्राम फुलवारी के ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस दौरान प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में 20 पौधों का रोपण करते हुए डॉ. विमल चोपडा़ (पूर्व विधायक) ने पर्यावरण के महत्व को समझाया। 

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्यय एवं महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलने वाली भाजपा अन्त्योदय अभियान के लिए समर्पित है।
मण्डल अध्यक्ष धरम पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए गांव-गांव में कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ें, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें। 

कार्यक्रम में फुलवारी के प्रभारी अमृत लोधी के साथ शक्ति केन्द्र प्रभारी परस सेन, परस यादव (सरपंच प्रतिनीधि), हेमन्त कन्नौजे, दुलार लोधी, जवाहर टंडन, फगेश लोधी, बरबाती विश्वकर्मा, किशन लोधी, गोलू साहू, गैंदलाल लोधी, डूमेश्वर साहू, पंकज लोधी, छबीलाल यादव, तुकाराम कोसरे, गोलू सिन्हा, श्यामू लोधी, घनश्याम यादव, ईश्वर लोधी उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news