बस्तर

मुक्तिमोर्चा की जन चौपाल, समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त संघर्ष की अपील
26-Sep-2021 9:37 PM
 मुक्तिमोर्चा की जन चौपाल, समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त संघर्ष की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 26 सितम्बर। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृत्व व नगरनार मंडल के अध्यक्ष अजय बघेल व शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे ,उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा एवं  ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया की संयुक्त अध्यक्षता में जगदलपुर विधानसभा के नगरनार मंडल के ग्राम पंचायत पुष्पाल व  नगर निगम के वल्लभ भाई व गांधी नगर वार्ड में अभियान (हम है, आप के साथ) के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायतों व वार्ड के निवासियों की जन समस्याओं को सुनकर उनके निवारण के लिए संयुक्त संघर्ष की अपील की गई।

पंचायत व वार्ड के निवासियों ने बताया कि राज्य व निगम सरकारों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा चुनाव के दौरान किये घोषणा जमीन पर हवा हवाई निकल रहे हैं। जगदलपुर ब्लाक के पंचायतों व निगम क्षेत्र के वार्डों में समस्याओं का अंबार पसरा हुआ है। क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं के निवारण व मूलभूत सुविधाओं की मांग की गुहार लगाते-लगाते जनप्रतिनिधियों व  विभागीय अधिकारियों के सामने त्रस्त हो चुके हैं, पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

 नवनीत चाँद ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए राज्य सरकार व निगम सरकार के झूठे घोषणा पत्र को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, विधानसभा ,निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अपने कर्तव्य के प्रति बरती जा रही उदासनीता व कमजोर नेतृत्व के चलते, जिम्मेदार विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं व मूलभूत सुविधाओं के मांग पत्र के गुहार के बावजूद भी अपनी हठधर्मिता पर कायम है। जिससे जनता रोज अपने समस्याओं के बीच परेशान हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के पंचयात में किसानों को खाद की किल्लत, कालाबजारी, सिंचाई परियोजना की कमी झेलनी पड़ रही है, तो वहीं पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, पंचायत स्तर पर स्वीकृत कार्यों पर स्थानीय बेरोजगारों के हक पर अतिक्रमण कर पंचायत प्रतिनिधियों पर जबरन दबाव बनवा बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। इस कृत्य का पुरजोर विरोध जरूरी है।

सडक़ बदहाल है। शुद्ध पेयजल की कमी ,कुपोषण के बढ़ते प्रकोप से जनता त्रस्त है। यही हाल निगम के वार्ड निवाशियो का है। शहर निचले क्षत्रो में सफाई की कमी, गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है। तो वही गरीबो के राशन कार्ड नहीं बन रहे है। तो घरों में बिजली कनेक्शन नहीं है। बुजर्गो के निराश्रित पेंशन प्रकरणों में बरती जा रही लापरवाहियों से आवेदक परेशान है। गरीबीओ के आवास योजनाओ में निगम सरकार के बन्दरवाट के चलते गरीबो का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

इन सब व्याप्त समस्याओं व सुविधाओं की जायज मांगो को लेकर जनता के साथ मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे संयुक्त संघर्ष हेतु आंदोलन का शंखनाद करेगा। उक्त सभा में नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे, शहर उपाध्यक्ष ज्योती शर्मा ,जगदीश सेठिया, कमल सेठिया, रामनाथ सेठिया, नरेंद्र नाग,चेतन नाग, लक्ष्मी नारायण, मोहन ठाकुर, ओम मरकाम, शंकर कश्यप, नरपत्ति बघेल, बिसाई, ऋषभ सेठिया, ईश्वर दास नाग, सुखराम नाग, राकेश मरकाम, रमेशर ठाकुर, चंद्रा नाग आदि कार्यकर्ता व पंचायत व शहर वार्डवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news