कारोबार
मंजुलता का स्नेेहिल सहयोग हर कदम पर सहायक सिद्ध हुआ-तिलोकचंद
रायपुर, 20 फरवरी। प्रतिष्ठित उद्यमी, समाजसेवी एवं एटी ग्रुप के संस्थापक तिलोकचंद बरडिय़ा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजुलता बरडिय़ा ने अपनी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई। यह विशेष अवसर परिवारजनों, एटी ज्वेलर्स के स्टाफ एवं कार्यालय के सभी सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि 19 फरवरी 1979 को विवाह सूत्र में बंधे इस दंपति ने दशकों की इस यात्रा में प्रेम, विश्वास और परस्पर सम्मान की मिसाल पेश की है। मंजुलता बरडिय़ा का स्नेहिल सहयोग और प्रेरणा श्री बरडिय़ा के जीवन में हर कदम पर सहायक सिद्ध हुआ है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि परिवार ही जीवन की नींव है और पत्नी का साथ हर सफलता का आधार। इन 47 वर्षों में उनके स्नेह, त्याग और सहयोग ने मुझे हर मुश्किल को पार करने की शक्ति दी। श्री बरडिय़ा के दोनों पुत्र नितिन बरडिय़ा एवं निकेश बरडिय़ा, पुत्रवधुएं एवं समस्त परिवारजन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, एटी ज्वेलर्स के समस्त स्टाफ एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने भी इस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि यह परिवार केवल रक्त संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे सभी कर्मचारी और सहयोगी भी इस परिवार के अभिन्न अंग हैं। आप सबके आशीर्वाद और सहयोग से ही यह यात्रा सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।
श्री बरडिय़ा ने इस अवसर पर समाज सेवा, व्यवसाय विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के सहयोग से वे आगे भी विकास एवं सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।


