कारोबार

आपदा मित्र प्रशिक्षण में कलिंगा विवि विद्यार्थियों ने दी उत्साहपूर्ण भागीदारी
19-Feb-2026 2:30 PM
आपदा मित्र प्रशिक्षण में कलिंगा विवि विद्यार्थियों ने दी उत्साहपूर्ण भागीदारी

रायपुर, 19 फरवरी। कलिंगा विश्वविद्यालय ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित आपदा मित्र 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलिंगा  विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह प्रशिक्षण 02 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, नगर सेना, रायपुर में संपन्न हुआ।

कलिंगा ने बताया कि विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने यह प्रशिक्षण सहायक प्राध्यापक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा तथा मॉक ड्रिल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में श्री उपेन्द्र किंडो, उप जिला दंडाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर), रायपुर द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर  अजीत कुमार तोडेकर, सहायक ग्रेड-3 की उपस्थिति भी रही।

विश्वविद्यालय ने बताया कि अधिकारियों ने विद्यार्थियों की सहभागिता एवं अनुशासन की सराहना की। डॉ. हर्षा शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में आपदा के समय सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।


अन्य पोस्ट