कारोबार

सीनीयर विमेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26
19-Feb-2026 2:30 PM
सीनीयर विमेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26

छत्तीसगढ़ ने बंगाल को 5 विकेट से हराया

रायपुर, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2025-26 का आयोजन दिनांक 06 फरवरी 2026 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का सातवंा मैच दिनांक 18 फरवरी 2026 को बडौदरा में बंगाल टीम के विरुद्ध खेला गया।

संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला टीम ने रचा इतिहास, सभी सात लीग मैच जीते, बंगाल को 5 विकेट से हराकर क्र्वाटर फाइनल में किया प्रवेश। छत्तीसगढ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 197 रन बनाये। बंगाल की ओर से मीता पॉल ने 76 रन तथा टी सरकार ने 34 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त सुजाता डे ने 24 रन तथा प्रतिवा ने 21 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने 3 विकेट, प्रिती यादव तथा श्रेया श्रीवास ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

 

संघ ने बताया कि 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 48.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाकर मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान कृति गुप्ता ने 54 रन नाबाद तथा महक नरवसे ने 42 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त षिल्पा साहु ने 26 रन तथा कुमुद साहु ने 22 रनों का योगदान दिया।

संघ ने बताया कि बंगाल की ओर से बिदिशा डे ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। महक नरवसे प्लेयर ऑफ द मैच बनीं । टीम दिनांक 22 फरवरी को हिमाचल प्रदेष से क्वार्टर फायनल मैच खेलेगी।


अन्य पोस्ट