कारोबार
ऑल इंडिया अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुई क्वालीफाई
रायपुर, 17 फरवरी। पं . रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी की खेल निदेशक डॉ. रीता वेणुगोपाल ने बताया कि दिनांक 10 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित ईस्ट ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता फकीर मोहन विश्वविद्यालय बालासोर (ओडिशा) में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डॉ. वेणुगोपाल ने बताया कि इस उपलब्धि के साथ टीम ने ऑल इंडिया अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। खिलाडिय़ों ने अपनी गति, रणनीति और टीम भावना से सभी का ध्यान आकर्षित किया। जिसमें टीम स्कोर नॉकआउट मुकाबलों में रांची यूनिवर्सिटी को 32-26 (6 अंक) से पराजित किया।
डॉ. वेणुगोपाल ने बताया कि रावेनशॉ यूनिवर्सिटी को 32-04 (28 अंक) से हराया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ नार्थ बंगाल को 26-06 (18 अंक) से पराजित किया। कीट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को 28-22 (6 अंक) से हराकर टीम ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।कांस्य पदक मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत हासिल की।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
डॉ. वेणुगोपाल ने बताया कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा आगामी ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भी टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है। टीम की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।


