कारोबार

केंद्रीय बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने घोषणाओं से चेम्बर ने राज्य पर्यटन विकास सक्रियता बढ़ाई
05-Feb-2026 3:06 PM
केंद्रीय बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने घोषणाओं से चेम्बर ने राज्य पर्यटन विकास सक्रियता बढ़ाई

क्षेत्रीय आईआरसीटीसी अधिकारी से मुलाकात

रायपुर, 5 फरवरी।   चेम्बर अध्यक्ष प्रदेश सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीआरयूसीसी मेंबर लोकेश चंद्रकांत जैन ने आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी से मुलाकात की। केंद्रीय बजट 2025-26 में वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण द्वारा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए की गई घोषणाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए सक्रियता बढ़ा दी है।

श्री थौरानी ने बताया कि इस औपचारिक मुलाकात के दौरान लोकेश चंद्रकांत जैन ने पर्यटन क्षेत्र के विकास में आईआरसीटीसी के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना और इसके माध्यम से नवीन रोजगार व व्यापार के नए अवसर सृजित करना रहा।

श्री थौरानी ने बताया कि सर्किट टूरिज्म का विस्तार:- छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन केंद्रों को आईआरसीटीसी के विशेष टूर पैकेज से जोडऩे पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनदर्शन के माध्यम से आमजन सीधे आईआरसीटीसी से संपर्क करके प्रदेश के पर्यटन स्थलों के लिए सीधा टिकट बुक कर सकते हैं जिसमें 75 प्रतिशत शासन द्वारा एवं 25 प्रतिशत यात्री द्वारा भुगतान किया जाएगा।

चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया कि पर्यटन स्थलों के विकसित होने से स्थानीय होटल व्यवसाय, परिवहन और हस्तशिल्प व्यापारियों के लिए नए मंच मिलेंगे। रेल पर्यटन के माध्यम से पर्यटकों को बेहतर कनेक्टिविटी और विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

श्री जैन ने यह भी बताया कि पर्यटन केवल घूमने-फिरने का माध्यम नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि आईआरसीटीसी के सहयोग से हम बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पैकेज तैयार करते हैं, तो हमारे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और व्यापारियों के लिए व्यापार के नए द्वार खुलेंगे।


अन्य पोस्ट