कारोबार

चित्रगुप्त मंदिर में हरिनाम संकीर्तन अखण्ड नाम यज्ञ भक्तिमय समाप्त
03-Feb-2026 3:19 PM
चित्रगुप्त मंदिर में हरिनाम संकीर्तन अखण्ड नाम यज्ञ भक्तिमय समाप्त

रायपुर, 3 जनवरी। जय अग्रिकल क्षत्रिय तेलुगु समाज कल्याण समिति  के अध्यक्ष श्री दंडपाणि ने बताया कि चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण, न्यू शांतिनगर में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन अखण्ड नाम यज्ञ का रविवार को भक्तिमय वातावरण में सफल समापन हुआ। हरिनाम संकीर्तन में विभिन्न स्थानों से आई कीर्तन मंडलियों द्वारा हरे कृष्ण हरे राम के 72 घंटे तक चले मधुर जाप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतिम दिन पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। साथ ही तीन दिवसीय भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री दंडपाणि ने बताया कि मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ के अध्यक्ष आर. मुरली, उप महासचिव एस. गणेश राव एवं उनके साथी श्री टी. गणेश राव द्वारा 11 कीर्तन मंडलियों को प्रणाम-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  सफल बनाने में आयोजक समिति जय अग्रिकल क्षत्रिय तेलुगु समाज कल्याण समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। मुख्य उद्देश्य केवल मन की शुद्धि नहीं, बल्कि मानव जीवन को धर्म और भक्ति का सही मार्ग दिखाना है। उपाध्यक्ष एस. लता राव, सचिव टी. राजू राव तथा अन्य पदाधिकारी डी. नारायण मूर्ति, डी. सुनील राव एवं टी. आनंद राव भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट