कारोबार

40600 वाहनों की ब्रिकी, ऑटो एक्सपो में पचास फीसदी रोड टैक्स छूट, अंतिम दिन न चूकें-राडा
05-Feb-2026 3:10 PM
40600 वाहनों की ब्रिकी, ऑटो एक्सपो में पचास फीसदी रोड टैक्स छूट, अंतिम दिन न चूकें-राडा

सोलहवें दिन टाटा सिएरा की भव्य लांचिंग

रायपुर, 5 फरवरी। राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, राडा के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, राडा के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, राडा के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह  ने बताया कि राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में जारी राडा ऑटो एक्सपो-26 में  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जा रही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट और कंपनियों और डीलर्स के ऑफर्स का फायदा लेने का 5 फरवरी को अंतिम दिन है।

राडा ने बताया कि इस अवसर को जाने ना दें। टैक्स आधा होने से ज्यादा बचत होने से 16 दिनों में रिकॉर्ड 40600 वाहनों की बिक्री हो गई है। बुधवार को एक्सपो में मुख्य अतिथि फाडा के वाइस प्रेसिडेंट श्री साईं गिरधर थे। इस अवसर पर तरनप्रीत भसीन चेयरपर्सन, डब्ल्यूआईएफ (सीजी चैप्टर) और फाडा सेक्रेटेरिएट से इंदिरा मेनन विशेष रूप से मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि का राडा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। एक्सपो के सोलहवें दिन टाटा कंपनी की कार टाटा सिएरा की लॉन्चिंग हुई।

राडा ने बताया कि एक्सपो में उमड़ पड़ी भारी भीड़ बुधवार को राडा ऑटो एक्सपो में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  ग्राहकों ने अंतिम दिन से पहले वाहनों की जमकर बुकिंग की। वाहनों के शो रूम में भी दिनभर ग्राहकों का आना लगा रहा। डाउन पेमेंट करके ग्राहक वाहन फाइनल करते रहे। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी है। इस छूट का फायदा 5 फरवरी तक ही लिया जा सकता है।


अन्य पोस्ट