कारोबार
प्रगति महाविद्यालय में खेलकूद वार्षिकोत्सव
रायपुर, 4 फरवरी। प्रतिवर्षानुसार प्रगति महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ोत्सव का आयोजन 29 एवं 30 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर ने बताया कि इस क्रीड़ोत्सव में बैंडमिन्टन, टेबल टेनिस, कैरम और शंतरज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन अवसर में खेल एवं खेल का मानव जीवन में महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि स्पर्धा मानव जीवन का एक आवश्यक अंग है बिना स्पर्धा के मानव जीवन नीरस है अत: स्पर्धा का होना अति आवश्यक है, किसी भी स्पर्धा में पूरे मन व जोश से उतरना चाहिए चाहे परिणाम कुछ भी रहे। खेल में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है, खेल में जीतने या हारने से।
डॉ. सौम्या नैयर ने सभी खिलाडिय़ों को अनुशासन व खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल और स्वास्थ्य पर महत्व देते हुए उन्होंने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ शरीर के लिए खेल अति आवश्यक है। खेल से विद्यार्थी का सर्वागींण विकास होता है। खेल जहाँ एक ओर अनुशासन सीखाता है वही दूसरी ओर नेतृत्व के गुणों का विकास करता है।


