कारोबार

प्रक्षेत्र दिवस सह कृषक प्रशिक्षण
13-Sep-2024 2:23 PM
प्रक्षेत्र दिवस सह कृषक प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 सितंबर। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव एवं बायर के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में प्रक्षेत्र दिवस सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य मधु सुक्रित साहू, बायर कंपनी छत्तीसगढ़ के बाजार विकास प्रबंधक विवेकानंद गुप्ता उपस्थित थे। पूर्व सांसद गांधी ने कृषकों को संबोधित करते कहा कि विश्व में भारत धान का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है।

छत्तीसगढ़ में धान की शासन स्तर पर खरीदी एवं अच्छा समर्थन मूल्य मिलने के कारण राज्य के साथ राजनांदगांव जिले में भी धान के क्षेत्रफल में काफी वृद्धि हुई है, इसलिए पर्यावरण फसल चक्र और उपलब्ध संसाधनों के महत्व को ध्यान में रखते धान फसल से अधिक लाभ के लिए उपलब्ध कम लागत वाले उन्नत तकनीकों का विवेकपूर्ण उपयोग किसानों द्वारा किया जाना चाहिए।

उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डे ने कृषकों एवं कृषि अधिकारियों को जिले में धान एवं अन्य खरीफ फसलों की उन्नत कास्त तकनीक व प्रबंधन के उपायों को अपनाने व उसका प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. गुंजन झा, विवेकानंद गुप्ता, डॉ. अतुल रामेश्वर डांगे ने भी संबोधित किया।

जितेन्द्र मेश्राम पौध रोग विशेषज्ञ ने केवीके के प्रक्षेत्र में डीएसआर विधि से धान (किस्म एराईज धान डीटी) की बुआई की प्रदर्शन इकाई का कृषकों एवं कृषि अधिकारियों को भ्रमण कराया गया। प्रक्षेत्र दिवस सह कृषक प्रशिक्षण में केवीके राजनांदगांव के कृषि महाविद्यालय राजनांदगांव प्राध्यापक डॉ. विनम्रता जैन, सहायक प्राध्यापक डॉ. अभय बिसेन, अंजली घृतलहरे, डॉ. योगेन्द्र श्रीवास, मनीष कुमार सिंह, एसएल देशलहरे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, बायर कंपनी के आदर्श दुबे, दिनेश वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट