बिलासपुर

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ी मंत्री वर्मा के हाथों सम्मानित
05-Feb-2024 5:47 PM
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ी मंत्री वर्मा के हाथों सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 5 फरवरी।
खेल व युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह में शामिल हुए और खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाडिय़ों का सम्मान किया।

खेल मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल में हार जीत से ज्यादा जरूरी है, खेलना। प्रयास महत्वपूर्ण है न कि परिणाम। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि वे खेल के माध्यम से प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।

आयोजकों ने बताया कि समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को  खेल संघ द्वारा उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर की  गई अनुशंसा के आधार पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने यह समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये खिलाडिय़ो ने भागीदारी निभाई। शहर के स्कूल शिक्षा से जुड़े प्राध्यापकों, महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी, प्राचार्य और खेल संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

डीपी विप्र महाविद्यालय की प्राचार्या  डॉक्टर  अंजू शुक्ला ने खिलाडिय़ों को बेहतर शिक्षा के साथ खेल के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बनाये रखने की बात कही । इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जीवन मिश्रा,  जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, उज्ज्वला कराड़े, नेटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद जैन आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट