बिलासपुर

राष्ट्रपति ने रतनपुर महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना
01-Sep-2023 5:24 PM
राष्ट्रपति ने रतनपुर महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना

देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 1 सितंबर।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित महामाया देवी मंदिर में पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया था। 

उनके साथ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद थीं।

उल्लेखनीय है कि रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहां मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यह कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहां दोनों नवरात्रि पर में भव्य मेले का आयोजन होता है। किसी राष्ट्रपति का यह पहला रतनपुर मंदिर प्रवास था। 
 


अन्य पोस्ट