बिलासपुर

प्रधान आरक्षक और सरपंच पति की कार दुर्घटना में मौत
13-Aug-2023 1:45 PM
प्रधान आरक्षक और सरपंच पति की कार दुर्घटना में मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर 13 अगस्त।
पचपेड़ी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम बहोर सिन्हा और एक सरपंच पति बाबूलाल यादव की गरियाबंद जिले में हुई एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक सरपंच पति बाबूलाल यादव का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों चिल्हाटी के सरपंच पति अनूप नायक जैतपुरी के सरपंच पूरन केवर्त और पचपेड़ी थाने के प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा के साथ जतमई घटारानी घूमने के लिए निकले थे। वहां से लौटते समय रात करीब 10.00 बजे छुरा थाने के अंतर्गत ग्राम मोगरा में उनकी तेज रफ्तार कार का अगला पहिया फट गया। हादसे में मौके पर ही बाबूलाल और रामबहोर की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार की शाम घायलों को भी बिलासपुर लाकर भर्ती कराया गया।


अन्य पोस्ट