बिलासपुर

चुनाव के दौरान होंगे वीवीआईपी दौरे, सुरक्षा पर चर्चा के लिए पुलिस अफसरों की कार्यशाला
16-Jul-2023 1:43 PM
चुनाव के दौरान होंगे वीवीआईपी दौरे, सुरक्षा पर चर्चा के लिए पुलिस अफसरों की कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 16 जुलाई। विधानसभा चुनाव को लेकर रेंज के जिलों में होने वाले व्ही.व्ही.आई.पी., व्ही.आई.पी. प्रवास के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा ने संभाग के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक, जिला विशेष शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारियां की कार्यशाला रखी। कार्यशाला में रेंज के जिलों से राजपत्रित अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारी शामिल हुए। पुलिस मुख्यालय एवं जिले के पुलिस अधीक्षकों ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा की बारीकियों से अवगत कराया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मीणा ने वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं तथा हेलीपेड सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कैम्प, सर्किट हाऊस व्यवस्था, हेलीपेड, एयरपोर्ट सुरक्षा और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुरक्षा से संबंधित बिन्दुओं की जानकारी दी। संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पुलिस मुख्यालय, रायपुर ने कारकेड व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था से संबंधित तथ्यों पर तथा विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा ने सभास्थल सुरक्षा, एन्टी सेबोटाज, महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र व सुरक्षा से जुड़ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर उद्बोधन दिया। कार्यशाला में रेंज के जिलों से 27 अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य 53 राजपत्रित अधिकारी वर्चुअली कार्यशाला में शामिल हुए। कुल 80 अधिकारी इस कार्यशाला से लाभान्वित हुए। कार्यशाला में दीपमाला कश्यप, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिलासपुर, राजेन्द्र जायसवाल एएसपी शहर बिलासपुर, गरिमा द्विवेदी, एएसपी आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. बिलासपुर व अन्य बिलासपुर रेंज के जिलों के राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट