बिलासपुर
करगीरोड (कोटा), 3 अक्टूबर। कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हर बूथ पर पदयात्रा का आयोजन कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में सर्वप्रथम कोटा नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 10 में पदयात्रा का शुभारंभ गांधी जी की तैल चित्र में माल्यार्पण कर किया गया जिसमें अध्यक्ष जिला किसान संतोष बघेल , न.प एल्डरमैन जब्बार खान, दिलीप श्रीवास ,पूर्व पार्षद सतीश जोशी ,गोलू खान ,देवेंद्र कौशिक अरुण त्रिवेदी ,जोन अध्यक्ष सालिक के वर्क बूथ अध्यक्ष संतोष प्रजापति ,घनश्याम श्रीवास, सुनीता निर्गुण ,राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, स्व सहायता समूह वरिष्ठ कांग्रेसी जन एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में पदयात्रा संपन्न हुआ।


