बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 24 नवंबर। ग्राम रामपुरा में आयोजित मड़ई मेला, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी शामिल हुईं। कार्यक्रम में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं सीसी रोड और सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने इस अवसर पर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। सामुदायिक भवन, सडक़ और सांस्कृतिक मंच जैसे निर्माण कार्य ग्रामीणों की आवश्यकताओं से जुड़े हैं। उन्होंने विकास कार्यों में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया।
मड़ई मेले के आयोजन पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति में इन आयोजनों का विशेष स्थान है। इनके माध्यम से लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। नई पीढ़ी को भी पारंपरिक आयोजनों और रीति-रिवाजों से जोडऩे की जरूरत है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश जोशी, केशव पटेल, देवी परमेश्वर वर्मा, राजेश ठाकुर और जितेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नमिता सिन्हा, तोरण पुन्नी यादव, आदर्श जोशी, घनश्याम ठाकुर, चंद्रशेखर सिंह, युवराज साहू, लोक सिंह वर्मा, बसंत साहू, नरौत्तम चंद्राकर, गणपत प्रसाद दुबे, मोती चंद्राकर और टोपलाल चंद्राकर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद थे।