बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 नवंबर। ग्राम दिवैया में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी स्वर साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 नवंबर की रात बाज़ार चौक के पास आरोपी गगन साहू, मुकुल साहू और सोहन यादव ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान मुकुल साहू और मोहन सोहन यादव ने हाथ मुक्कों से मार मारपीट की, जबकि गगन साहू ने हत्या के इरादे से धारदार हथियार से पेट, सीना पर घातक हमला कर ईश्वर साहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया बीच। बचाव करने आए चचेरे भाइयों पर भी हमले का प्रयास किया गया।
घटना पर थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने के नेतृत्व में पुलिस दल का गठन किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपी गगन साहू, मुकुल साहू और सोहन यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।