बेमेतरा

ट्रक-एम्बुलेंस भिडंत, दो मौतें
30-Sep-2026 4:06 PM
ट्रक-एम्बुलेंस भिडंत, दो मौतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 30 सितंबर। कवर्धा-बेमेतरा नेशनल हार्डवे क्रमांक 30 पर ग्राम कन्हेरा के पास ट्रक व रायपुर के एक निजी हास्पिटल के एम्बलेंस के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई।  एक व्यक्ति मौके पर मौत हो गया जबकि दूसरा जिला हास्पिटल बेमेतरा मे दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर खण्डसरा चौकी प्रभारी पहुंच कर मृतक व घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया।

एम्बुलेंस कवर्धा क्षेत्र के एक गांव मे डेड बॉडी छोङक़र वापस रायपुर लौट रहा था, जबकि ट्रक तिल्दा से चावल छोङक़र कवर्धा लौट रहा था। दोनों मृतक एंबुलेंस में सवार थे। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है।


अन्य पोस्ट