बेमेतरा

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस
27-Aug-2026 6:29 PM
ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस

बेमेतरा, 27 अगस्त। जिले में मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी आस्था के साथ मनाई। सुबह से ही समाज के लोगों ने नए परिधान पहनकर एक दूसरे को बधाई दी। घरों में मीठे पकवान बने और दिन भर धार्मिक आयोजन हुए। दोपहर में बाजार पर स्थित जामा मस्जिद में से मोहमदिया जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बालक से लेकर वृद्ध तक बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस शहर के नया पारा, गस्ती। चौक, सिग्नल चौक, परशुराम चौक, कचहरी चौक, भारत माता चौक और प्रताप चौक सहित हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा।
जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और मिठाई तथा सरबत बांटी गई। जुलूस के जामा मस्जिद पहुंचने के बाद ही इस्लामी ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद पैगंबर की शान में सलातों-सलाम पेश किया गया और देश तथा प्रदेश की खुशहाली, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।
 जामा मस्जिद के इमाम ने पैगंबर के जीवन और उनके शांति व भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैगंबर ने पूरी दुनिया में अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया। समाज को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
बाज़ार पारा स्थित सराय में मुस्लिम समाज ने लंगर का आयोजन किया, जिसमें समाज के लोगों ने सहभागिता की। 


अन्य पोस्ट