बेमेतरा

अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच शुरू
14-Jun-2026 4:47 PM
अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच शुरू

कलेक्टर ने बनाई चार सदस्यीय जांच समिति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 14 जून।
 अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि स्वीकृत करने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले में शिकायत मिलने पर बात कलेक्टर प्रतिष्ठा गमगई ने चार सदस्य समिति का गठन का विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघनपुरी निवासी विनय बंजारे ने 11 जून को कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर न्यायालय परिसर में कर्मचारी (बाबू) पर अंतरजातीय  प्रोत्साहन राशि दिलाने की एवज में धनराशि मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर कलेक्टर कार्यालय ने तत्काल जांच समिति गठित करने का आदेश जारी किया। जांच समिति में वित्त शाखा के प्रभारी अधिकारी दिव्या पोटाई, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग अभिषेक जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला में बाल विकास विभाग चंद्रेश खरोदिया तथा लीड बैंक अधिकारी सुशील सिंह को सदस्य बनाए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति केवल शिकायत की जांच ही नहीं करेगी बल्कि मार्च 2026 से वर्तमान तक अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रकरणों एवं उनके संबंधित पात्रता दस्तावेज की भी जांच करेगी। समिति को एक सप्ताह के भीतर तथ्यों सहित स्पष्ट अभिमत के साथ जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा और सभी तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो और अन्य तथ्य सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। अब पूरे मामले में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्यवाही तय की जाएगी।


अन्य पोस्ट